Ad Code

दो जेसीबी से हुई फूलों की वर्षा, बक्सर गोलंबर पर संजय झा और उमेश कुशवाहा का ‘बुलडोजर स्वागत’


बक्सर । फरक्का जल संधि के पुनर्विचार और बिहार के हितों को लेकर बक्सर से शुरू हुए जदयू के ‘नीतीश संवाद’ कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा का जिले में जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। इसी क्रम में बक्सर गोलंबर पर जदयू महासचिव संतोष दुबे एवं जदयू जिला उपाध्यक्ष राजीव राय उर्फ बबलू राय के नेतृत्व में दोनों नेताओं का अनोखे अंदाज में ‘बुलडोजर स्वागत’ किया गया।





स्वागत समारोह को भव्य बनाने के लिए दो-दो जेसीबी मशीनों की व्यवस्था की गई थी। जैसे ही राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा का काफिला बक्सर गोलंबर पहुंचा, दोनों जेसीबी से फूलों की वर्षा कर उनका जोरदार स्वागत किया गया। इस अनोखे स्वागत को देखने के लिए बड़ी संख्या में जदयू कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।

फूलों की बारिश के बीच कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं का गर्मजोशी से स्वागत किया। गोलंबर पर पार्टी के झंडों और नारों के बीच जदयू कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। ‘नीतीश संवाद’ कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा जोश दिखाई दिया।

जदयू जिला उपाध्यक्ष राजीव राय उर्फ बबलू राय ने कहा कि बक्सर से ‘नीतीश संवाद’ अभियान की शुरुआत बिहार के हितों से जुड़े एक महत्वपूर्ण मुद्दे को जन-जन तक पहुंचाने की पहल है। फरक्का जल संधि के पुनर्विचार के सवाल पर बिहार की आवाज को मजबूती से उठाया जा रहा है और जदयू कार्यकर्ता इस अभियान को सफल बनाने के लिए पूरी ताकत से जुटे हैं।





वहीं, जदयू महासचिव संतोष दुबे ने कहा कि राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा के बक्सर आगमन से कार्यकर्ताओं में नया उत्साह पैदा हुआ है। उन्होंने कहा कि ‘नीतीश संवाद’ के माध्यम से गंगा, बाढ़, सिंचाई और बिहार के जल अधिकारों से जुड़े मुद्दों को आम लोगों तक पहुंचाया जाएगा।

स्वागत समारोह में संजीव सिंह, छोटक सिंह, रोहित राय, प्रफुल्ल दुबे, चंदन पांडेय, रघुवर पांडेय, संजय सिंह, मनजी सिंह, जयप्रकाश राय, अशोक साहू, नखड़ू यादव, आशीष राय, संतोष गुप्ता, अमन राय सहित बड़ी संख्या में जदयू नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

गौरतलब है कि बक्सर पहुंचने के बाद संजय झा और उमेश कुशवाहा का ब्रह्मपुर, ढकाइच, चुरामनपुर, अहिरौली मोड़ और बक्सर गोलंबर समेत कई स्थानों पर स्वागत किया गया। इसके बाद दोनों नेता ‘नीतीश संवाद’ के मुख्य कार्यक्रम में शामिल हुए, जहां फरक्का जल संधि के पुनर्विचार और बिहार के हितों को प्राथमिकता देने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया।









................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu