Ad Code

वामन द्वादशी पर 23 सितंबर को निकाली जाएगी भगवान वामन की रथयात्रा




- भगवान वामन चेतना मंच की समीक्षा बैठक में तैयारियों पर मंथन

बक्सर । आगामी 23 सितंबर को वामन द्वादशी के अवसर पर भगवान वामन की भव्य रथयात्रा निकाली जाएगी। इसे लेकर शहर के चीनी मिल स्थित भगवान वामन चेतना मंच के राष्ट्रीय कार्यालय में रविवार को समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंच के जिलाध्यक्ष अभिषेक ओझा ने की, जबकि संचालन प्रमोद चौबे ने किया।





बैठक में मुख्य रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष मृत्युंजय तिवारी एवं रिंकु पांडेय मौजूद रहे। इस दौरान रथयात्रा की तैयारियों को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। भगवान वामन की प्रतिमा, प्रसाद वितरण, रथयात्रा के दौरान विधि-व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई।

राष्ट्रीय अध्यक्ष मृत्युंजय तिवारी ने बताया कि रथयात्रा रामरेखा घाट स्थित श्री रामेश्वर नाथ मंदिर से वैदिक मंत्रोच्चार और विधिवत पूजन के साथ शुरू होगी। रथयात्रा शहर के विभिन्न मोहल्लों से होते हुए सोमेश्वर स्थान स्थित वामन धाम पहुंचेगी, जहां इसका समापन होगा।




उन्होंने बताया कि रथयात्रा में हजारों श्रद्धालुओं और भक्तों के शामिल होने की संभावना है। भगवान वामन की रथयात्रा गाजे-बाजे के साथ निकाली जाएगी। इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया जाएगा, जबकि शाम में भजन-कीर्तन का भी आयोजन होगा।

कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए अलग-अलग टीमों का गठन कर गांव-गांव संपर्क अभियान चलाया जा रहा है।

बैठक में दयानंद उपाध्याय, श्रीकृष्ण चौबे, पीयूष पांडेय, अवधेश चौबे, अखिलेश पांडेय, कमलाकर ओझा, राकेश दुबे, आशुतोष मिश्र, नागेश पांडेय समेत अन्य लोग मौजूद रहे।









................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu