- धनसोई थाना क्षेत्र के धोबही गांव की घटना, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
बक्सर । धनसोई थाना क्षेत्र के धोबही गांव में रविवार को करंट लगने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान प्रेमचंद सिंह (49 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना के बाद मृतक के ससुराल पक्ष सहित पूरे गांव में मातम पसर गया।
मिली जानकारी के अनुसार प्रेमचंद सिंह मूल रूप से बन्नी गांव निवासी चतुरी सिंह के पुत्र थे। वे पिछले कुछ समय से धोबही गांव स्थित अपने ससुराल में रह रहे थे। रविवार को घर में स्नान करने के दौरान वे बिजली के तार के संपर्क में आ गए, जिससे उन्हें जोरदार करंट लग गया। परिजन जब तक कुछ समझ पाते, तब तक उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
सूचना मिलने पर धनसोई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बक्सर सदर अस्पताल भेज दिया। धनसोई थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला बिजली करंट लगने से मौत का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के स्पष्ट कारणों का पता चल सकेगा।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...
















0 Comments