बक्सर । शिक्षक दिवस के अवसर पर राजपुर प्रखंड अंतर्गत उर्दू प्राथमिक विद्यालय, खीरी में उत्कृष्ट कार्य के लिए वर्ग चौथी के वर्ग शिक्षक मोहम्मद जावेद खां को सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्रधान शिक्षक धनंजय मिश्र ने उन्हें मोमेंटो एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर प्रधान शिक्षक धनंजय मिश्र ने कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के साथ उनके व्यक्तित्व निर्माण और संस्कारों को विकसित करने में शिक्षकों का योगदान अहम है। उन्होंने कहा कि मोहम्मद जावेद खां द्वारा विद्यार्थियों के प्रति समर्पण और जिम्मेदारी के साथ किए जा रहे कार्य सराहनीय हैं।
सम्मान समारोह के दौरान विद्यालय के शिक्षक एवं अन्य लोग मौजूद रहे। मौके पर सौलत महमूद खां, मुहम्मद जमशेद आलम, शाइस्ता परवीन, शमशाद आलम एवं गौरव यदुवंशी उपस्थित थे।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...
















0 Comments