Ad Code

तीनमुहानी घाट पर संजय झा ने देखा गंगा का हाल, बोले- फरक्का जल संधि से बिहार झेल रहा सूखा और बाढ़ की मार



बक्सर । फरक्का जल संधि के पुनर्विचार और बिहार के हितों को लेकर शुरू किए गए ‘नीतीश संवाद’ कार्यक्रम से पूर्व जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने बक्सर के तीनमुहानी गंगा घाट का निरीक्षण किया। डुमरांव विधायक राहुल सिंह ने दोनों नेताओं को गंगा घाट और आसपास की स्थिति का निरीक्षण कराया।





गंगा नदी के तेज प्रवाह और तीनमुहानी के प्राकृतिक स्थल को देखने के बाद संजय झा ने बिहार में गंगा से जुड़ी समस्याओं और फरक्का जल संधि के प्रभाव को लेकर अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि फरक्का जल संधि के कारण बिहार को सूखे और बाढ़ जैसी दोहरी समस्या का सामना करना पड़ता है।

संजय झा ने कहा कि गंगा में लगातार बढ़ रही गाद की समस्या गंभीर चिंता का विषय है। नदी में गाद भरने से गंगा के प्राकृतिक प्रवाह पर असर पड़ रहा है और इसके कारण नदी के अस्तित्व पर भी खतरे के बादल मंडरा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसका सीधा असर बिहार के किसानों और कृषि व्यवस्था पर पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि कई इलाकों में किसानों को सिंचाई के लिए समय पर पर्याप्त पानी नहीं मिल पाता, जबकि बिहार के हिस्से के जल को लेकर लंबे समय से सवाल उठते रहे हैं। उन्होंने कहा कि गंगा जल के बंटवारे से जुड़े मुद्दों पर बिहार के हितों को प्राथमिकता देते हुए गंभीरता से विचार करने की जरूरत है।





इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने भी गंगा की स्थिति का अवलोकन किया। डुमरांव विधायक राहुल सिंह लगातार दोनों नेताओं को क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति और गंगा से जुड़ी स्थानीय समस्याओं से अवगत कराते रहे।

मौके पर राजपुर विधायक संतोष निराला, जदयू प्रदेश प्रवक्ता अंजुम आरा, जदयू जिलाध्यक्ष राजकुमार शर्मा, जदयू नेता रोहित ओझा, अरुण सिंह, लाला सिंह, दिनेश सिंह, तिलकधारी पांडेय, संजय सिंह, जितेंद्र सिंह, रवि राज, मार्कण्डेय पटेल सहित सैकड़ों जदयू कार्यकर्ता मौजूद रहे।

गौरतलब है कि तीनमुहानी घाट के निरीक्षण के बाद संजय झा और उमेश कुशवाहा ‘नीतीश संवाद’ के मुख्य कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रवाना हुए, जहां फरक्का जल संधि के पुनर्विचार और बिहार के जल अधिकारों को लेकर पार्टी नेताओं ने कार्यकर्ताओं एवं आम लोगों से संवाद किया।









................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu