Ad Code

"नीतीश संवाद" के आगाज से पहले रामेश्वरनाथ मंदिर पहुंचे संजय झा, डुमराँव विधायक राहुल सिंह के साथ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच किया जलाभिषेक


बक्सर । फरक्का जल संधि के पुनर्विचार और बिहार के हितों को प्राथमिकता देने की मांग को लेकर ‘नीतीश संवाद’ कार्यक्रम का आगाज करने शनिवार को बक्सर पहुंचे जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा का जिले में जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद संजय झा जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ रामरेखा घाट स्थित ऐतिहासिक श्री रामेश्वरनाथ मंदिर पहुंचे।





मंदिर पहुंचने पर जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने आचार्य धनजी तिवारी और कपिलमुनि बाबा के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान रामेश्वरनाथ की विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने जलाभिषेक किया तथा भगवान को फूल-माला अर्पित कर बिहारवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की मंगलकामना की।

पूजा-अर्चना के दौरान संजय झा ने श्री रामेश्वरनाथ मंदिर की भव्यता की भी सराहना की। मंदिर परिसर में कुछ देर रुकने के बाद उन्होंने वहां मौजूद लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।

इस मौके पर जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, डुमरांव विधायक राहुल सिंह, राजपुर विधायक संतोष निराला, प्रदेश प्रवक्ता अंजुम आरा, जदयू जिलाध्यक्ष राजकुमार शर्मा, जदयू नेता रोहित ओझा, अरुण सिंह, तिलकधारी पांडेय, संजय सिंह, जितेंद्र सिंह, रवि राज, मार्कण्डेय पटेल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।




गौरतलब है कि संजय झा फरक्का जल संधि की शर्तों पर पुनर्विचार और बिहार के जल अधिकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर शुरू किए गए ‘नीतीश संवाद’ कार्यक्रम में शामिल होने बक्सर पहुंचे थे। बक्सर आगमन के दौरान ब्रह्मपुर, ढकाइच, चुरामनपुर, अहिरौली मोड़, गोलंबर समेत कई स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

रामेश्वरनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद संजय झा, उमेश कुशवाहा और अन्य पार्टी नेता ‘नीतीश संवाद’ के मुख्य कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कार्यक्रम स्थल की ओर रवाना हो गए।









................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu