Ad Code

पीएम श्री प्लस टू सीपीएसएस उच्च विद्यालय डुमरांव में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस समारोह




डुमरांव । शिक्षक दिवस के अवसर पर शनिवार को पीएम श्री प्लस टू सीपीएसएस उच्च विद्यालय, डुमरांव में भव्य कार्यक्रम एवं शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम पदाधिकारी, माध्यमिक शिक्षा एवं एमडीएम, सुरेश प्रसाद उपस्थित रहे।

इस अवसर पर विद्यालय परिवार की ओर से शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं को शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में सम्मानित किया गया तथा उन्हें स्मृति चिन्ह प्रदान कर उनके योगदान की सराहना की गई।






मुख्य अतिथि सुरेश प्रसाद ने अपने संबोधन में कहा कि समाज में शिक्षकों की प्रतिष्ठा सदैव सर्वोच्च रही है। कुछ शिक्षकों के व्यक्तिगत कृत्यों के आधार पर पूरे शिक्षक समाज का आकलन नहीं किया जा सकता। शिक्षक ही समाज और राष्ट्र के वास्तविक निर्माता होते हैं।

उन्होंने कहा कि किसी भी देश और समाज का विकास तथा उन्नति शिक्षा के बिना संभव नहीं है। शिक्षक केवल विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम की शिक्षा ही नहीं देते, बल्कि उनके व्यक्तित्व निर्माण और बेहतर भविष्य की मजबूत नींव भी तैयार करते हैं।




कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. मो. अशफाक ने की। उन्होंने सभी अतिथियों एवं शिक्षकों का स्वागत करते हुए शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान विद्यालय परिवार ने शिक्षा के क्षेत्र में शिक्षकों के योगदान को याद करते हुए उनके प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की।

सम्मान समारोह में शिवजी सिंह, राजन कुमार, डॉ. अभय कुमार पाण्डेय, काशमीरा अंसारी, अशोक कुमार, कुमारी रविरंजन, निकहत जहां, मो. शहाबुद्दीन, रंजीता कुमारी, मो. सादिक, बिंदु श्रीवास्तव, मो. अबुल मोआली, रानी कुमारी, अविनाश कुमार, रामचंद्र सिंह, मीनू चौहान, रबिता कुमारी, हर्षित कुमार, पूजा यादव, गजेन्द्र कुमार शर्मा, सुरभि दूबे, आशा ज्योति, सुप्रिया कुमारी, संगीता चौहान, उदय कुमार सिंह, मो. अनीस खान, संध्या सिंह, सुमंतपाल सिंह, ब्रजेश कुमार शुक्ला एवं अजीत कुमार सहित विद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम उत्साहपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।









................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu