बक्सर । दिल्ली के सत्य निकेतन में छात्रों के साथ हुए हादसे को लेकर ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) की बक्सर जिला कमिटी ने अंबेडकर चौक पर कैंडल लाइट विजिल आयोजित किया। इस दौरान बड़ी संख्या में छात्रों ने हादसे में जान गंवाने वाले और घायल हुए छात्रों को श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम का नेतृत्व AISA के बक्सर जिला सचिव अखिलेश ठाकुर ने किया। इस मौके पर अर्जुन मोरिया, दीपु कुशवाहा, मोहित मौर्या, अनुज कुशवाहा, नगर सचिव ओम प्रकाश, प्रमोद, संजय सिंह और ऐपवा की जिला सचिव संध्या पाल समेत अन्य छात्र व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान AISA नेताओं ने छात्रों की सुरक्षा को लेकर सरकार और विश्वविद्यालय प्रशासन की जवाबदेही तय करने की मांग की। संगठन ने कहा कि जर्जर भवनों और असुरक्षित हॉस्टलों में रहने वाले छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है। संगठन ने पटना सहित अन्य शहरों के छात्र इलाकों में भी जर्जर हॉस्टलों की जांच कराने की मांग उठाई।
AISA ने मृत छात्रों के परिजनों को उचित मुआवजा देने, घायलों के समुचित इलाज, छात्रों के लिए सुरक्षित और किफायती हॉस्टल उपलब्ध कराने तथा जर्जर छात्रावासों का तत्काल निरीक्षण कराने की मांग की। कार्यक्रम के अंत में मृतकों की स्मृति में मोमबत्तियां जलाकर श्रद्धांजलि दी गई।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...
















0 Comments