Ad Code

डुमरांव की सड़क मरम्मत की गिट्टी लदे चार हाईवा जब्त, खनन विभाग ने लगाया भारी जुर्माना


बक्सर । डुमरांव की बदहाल सड़क की मरम्मत के लिए गिट्टी लेकर जा रहे चार हाईवा को बक्सर में जांच के दौरान खनन विभाग ने जब्त कर लिया। विभाग के अनुसार जांच में चारों वाहन ओवरलोड पाए गए और उनके पास आवश्यक चालान भी नहीं था। इसके बाद नियमानुसार कार्रवाई करते हुए भारी जुर्माना लगाया गया। विभाग के मुताबिक, तीन वाहनों पर 12 लाख रुपये से अधिक का दंड लगाया गया है।





वहीं, राष्ट्रीय उच्च पथ प्रमंडल ने प्रशासन को पत्र भेजकर इन वाहनों को मुक्त करने का अनुरोध किया है। कार्यपालक अभियंता के अनुसार, एनएच-120 के डुमरांव बाजार क्षेत्र में बारिश के कारण सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। इन्हीं गड्ढों की मरम्मत के लिए कृतपुरा स्थित प्लांट से गिट्टी डुमरांव भेजी जा रही थी।



पत्र में BR44GA 5553, BR44GA 4815, BR44GA 7806 और HP38J 1995 को जब्त किए गए वाहनों के रूप में बताया गया है।

एसडीओ अविनाश कुमार ने कहा कि कार्रवाई जिलाधिकारी के निर्देश पर हुई है। अब एक तरफ खनन विभाग की नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई है, तो दूसरी तरफ एनएच विभाग सड़क मरम्मत के लिए वाहनों को जरूरी बता रहा है। मामले में अब प्रशासन के निर्णय पर नजर है।









................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu