बक्सर । जमुई और समस्तीपुर में छात्राओं के साथ हुई कथित घटनाओं के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की बक्सर नगर इकाई ने आक्रोश मार्च निकाला। मार्च के बाद कार्यकर्ताओं ने बिहार के मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर छात्राओं और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर विरोध जताया।
कार्यकर्ताओं ने सार्वजनिक स्थानों पर छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने, घटनाओं में शामिल दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने तथा ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था लागू करने की मांग की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता राहुल राज ने की, जबकि संचालन ऋषि नंदन दुबे ने किया। विभाग संयोजक अविनाश पाण्डेय ने कहा कि छात्राओं और महिलाओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। जमुई और समस्तीपुर की घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता पैदा की है। प्रशासन को ऐसे मामलों में त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करनी चाहिए।
जिला संयोजक अभिनंदन मिश्रा ने कहा कि छात्राओं के साथ किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार स्वीकार्य नहीं है। सरकार को घटना के बाद कार्रवाई के साथ-साथ ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस व्यवस्था करनी चाहिए। नगर मंत्री विवेक पाण्डेय ने भी सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
कार्यक्रम के अंत में प्रियांशु शुभम ने धन्यवाद ज्ञापन किया। इस दौरान खेलो भारत प्रांत सह संयोजक अनीश कुमार तिवारी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विराज सिंह, हिमांशु कश्यप, संजीत यादव, दुर्गेश पांडेय, उज्जवल चौबे, शुभांकित पांडेय, विशाल सिंह कुशवाहा, आलोक मिश्रा, आनंद कुमार, अजीत कुमार, नीतीश कुमार, नंदन कुमार, सागर सोनी समेत अन्य कार्यकर्ता और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...
















0 Comments