Ad Code

जीवित्पुत्रिका व्रत 3 अक्टूबर को, 4 अक्टूबर को सुबह 7:28 बजे के बाद होगा पारण : ज्योतिषाचार्य बिमलेश ओझा


बक्सर । जीवित्पुत्रिका व्रत (जिउतिया) की तिथि और पारण को लेकर श्रद्धालुओं के बीच चल रही चर्चाओं के बीच प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य बिमलेश ओझा ने पंचांग के आधार पर स्थिति स्पष्ट की है। उन्होंने बताया कि आश्विन कृष्ण पक्ष में पड़ने वाला जीवित्पुत्रिका व्रत इस वर्ष शनिवार, 3 अक्टूबर 2026 को रखा जाएगा, जबकि व्रत का पारण रविवार, 4 अक्टूबर को सुबह 7:28 बजे के बाद किया जाएगा।



ज्योतिषाचार्य बिमलेश ओझा ने बताया कि तिथि का निर्णय महावीर पंचांग, ऋषिकेश पंचांग, विश्व पंचांग, हनुमत पंचांग और आदित्य पंचांग सहित प्रचलित पंचांगों के निर्णय के आधार पर किया गया है। उन्होंने श्रद्धालुओं से पंचांग में निर्धारित तिथि और समय के अनुसार ही व्रत एवं पारण करने की अपील की।



उन्होंने कहा कि जीवित्पुत्रिका व्रत के समय हर वर्ष सोशल मीडिया पर अलग-अलग तिथियों और मुहूर्त को लेकर दावे सामने आते हैं, जिससे श्रद्धालुओं में भ्रम की स्थिति बनती है। ऐसे दावों से सावधान रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि धार्मिक तिथियों के निर्धारण में पंचांग का निर्णय महत्वपूर्ण आधार है और श्रद्धालुओं को अप्रमाणित सोशल मीडिया संदेशों के बजाय मान्य पंचांग के निर्णय पर भरोसा करना चाहिए।







................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu