बक्सर । सुदूर ग्रामीण इलाकों में शिक्षा, संस्कार और जागरूकता की रोशनी पहुंचाने की मुहिम को गति देते हुए एकल विद्यालय फाउंडेशन ऑफ इंडिया के तहत संचालित विद्यालयों का दो दिवसीय ग्रामीण भ्रमण किया गया। बक्सर जिले में करीब 180 एकल विद्यालय संचालित हैं। इन विद्यालयों की संरक्षिका वर्षा पांडेय लगातार बच्चों, शिक्षिकाओं और ग्रामीण समुदाय से जुड़कर शैक्षणिक गतिविधियों को मजबूत करने में सहयोग कर रही हैं।
भ्रमण के दौरान वर्षा पांडेय ने विभिन्न विद्यालयों में पहुंचकर बच्चों से पढ़ाई, रुचियों और भविष्य के सपनों पर संवाद किया। उन्होंने बच्चों को नियमित विद्यालय आने और लक्ष्य के प्रति मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान बच्चों के बीच कॉपी, पेंसिल, रबर और इरेज़र समेत पठन-पाठन सामग्री भी वितरित की गई।
विद्यालय संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली शिक्षिकाओं का भी सम्मान कर उनका उत्साह बढ़ाया गया। महुआरी की निशा, लक्ष्मीपुर कृतपुरा की किरण, नवागांव की पिंकी, यदुपुरवा की संजू यादव, रामपुर की पूनम और जलीलपुर की निशा को सम्मानित किया गया।
वर्षा पांडेय ने शिक्षिकाओं से बच्चों की उपस्थिति, शिक्षण कार्य और विद्यालय संचालन में आने वाली समस्याओं पर चर्चा कर सहयोग का भरोसा दिलाया। वहीं अभिभावकों और ग्रामीणों से संवाद कर बच्चों की नियमित पढ़ाई, बेटियों की शिक्षा और घर में पढ़ाई का माहौल बनाने पर जोर दिया।
इस अवसर पर चौसा संच के अध्यक्ष संजय राय और प्रमुख नरेंद्र सिंह मौजूद रहे। वर्षा पांडेय ने कहा कि एकल विद्यालय सिर्फ पढ़ाई का केंद्र नहीं, बल्कि ग्रामीण समाज में शिक्षा और जागरूकता का माध्यम हैं। बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए शिक्षिका, परिवार और समाज की सामूहिक भागीदारी जरूरी है।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...
















0 Comments