Ad Code

पत्रकार शंकर पांडेय के छोटे भाई उमाशंकर बने जिला पावरलिफ्टिंग चैंपियन, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित


बक्सर । राजपुर प्रखंड के बन्नी पंचायत अंतर्गत भरखरा गांव निवासी एवं वरिष्ठ पत्रकार शंकर पांडेय के छोटे भाई उमाशंकर पांडेय ने पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है और उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।




जिला मुख्यालय स्थित कलाभवन परिसर में आयोजित जिला स्तरीय पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में जिले भर से 100 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। नौ दौर तक चली कड़ी प्रतिस्पर्धा में उमाशंकर पांडेय ने शुरुआत से ही शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 505 किलोग्राम वजन उठाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया और जिला चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।

इस शानदार जीत के साथ ही उमाशंकर का चयन आगामी 6 से 9 अगस्त तक पटना में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप के लिए भी हो गया है। अब वह इस प्रतियोगिता में बक्सर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।




उमाशंकर की सफलता की खबर जैसे ही भरखरा गांव और राजपुर क्षेत्र में पहुंची, ग्रामीणों, खेल प्रेमियों और शुभचिंतकों में उत्साह की लहर दौड़ गई। इस उपलब्धि पर बन्नी पंचायत के मुखिया अनिल सिंह, शिक्षक धनंजय मिश्रा, ब्रजेश राय, मिथिलेश ठाकुर सहित अनेक समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों और बुद्धिजीवियों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

ग्रामीणों ने विश्वास जताया कि उमाशंकर पांडेय राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक हासिल करेंगे और राजपुर तथा बक्सर जिले का नाम पूरे बिहार में गौरवान्वित करेंगे।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu