Ad Code

जदयू जिला कार्यालय में शान से फहराया तिरंगा, विकसित बिहार और विकसित भारत का लिया संकल्प


बक्सर । 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को नगर के कलक्ट्रेट रोड स्थित जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के जिला कार्यालय में धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ राष्ट्रीय पर्व मनाया गया। जदयू जिलाध्यक्ष राजकुमार शर्मा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर तिरंगे को सलामी दी। इसके बाद उपस्थित कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रगान के साथ देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर बलिदानियों को नमन किया।





इस अवसर पर जदयू कार्यकर्ताओं ने स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने तथा विकसित बिहार और विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। जिलाध्यक्ष राजकुमार शर्मा ने जिलेवासियों एवं समस्त देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

अमर बलिदानियों के त्याग को किया नमन

जिलाध्यक्ष राजकुमार शर्मा ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश के लिए गौरव और आत्ममंथन का अवसर है। आजादी हमें अनगिनत वीरों के त्याग और बलिदान से मिली है। उनके सपनों का भारत बनाने के लिए प्रत्येक नागरिक को अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि विकसित बिहार के साथ विकसित भारत के निर्माण में सभी को अपनी भूमिका निभानी होगी।





राजपुर विधायक संतोष निराला ने भी उपस्थित लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए देश की एकता और अखंडता को मजबूत बनाने का आह्वान किया। डुमरांव विधायक राहुल सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए राष्ट्रहित में कार्य करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।

युवा जदयू के जिला उपाध्यक्ष मार्कण्डेय पटेल ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश की युवा शक्ति राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। उन्होंने युवाओं से देश की एकता, अखंडता और विकास के लिए समर्पित होकर कार्य करने की अपील की।

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष राजकुमार शर्मा, राजपुर विधायक संतोष निराला, डुमरांव विधायक राहुल सिंह, युवा जदयू जिला उपाध्यक्ष मार्कण्डेय पटेल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं पार्टी के साथी मौजूद रहे।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu