बक्सर । भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर गुरुवार को जिला कांग्रेस कमेटी, बक्सर के तत्वावधान में सद्भावना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय, गोलंबर में जिलाध्यक्ष पंकज उपाध्याय के नेतृत्व में आयोजित हुआ।
कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के प्रभारी अमित चंद्रवंशी एवं राजेश्वर कुशवाहा की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस दौरान कांग्रेसजनों ने राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने देश में एकता, सद्भाव, भाईचारे और सामाजिक समरसता के लिए उनके योगदान को याद किया।
जिलाध्यक्ष पंकज उपाध्याय ने कहा कि राजीव गांधी ने आधुनिक और मजबूत भारत के निर्माण के साथ देश की एकता एवं सामाजिक सद्भाव को सदैव प्राथमिकता दी। उनके विचार और आदर्श आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी के प्रेम, भाईचारे और सद्भाव के संदेश को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है।
इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता कामेश्वर पाण्डेय, हरिशंकर त्रिवेदी, संजय कुमार दुबे (पप्पू दुबे), पूर्व विधायक विश्वनाथ राम, रोहित उपाध्याय, लक्ष्मण उपाध्याय, मदन चौबे, अजय कुमार ओझा, महिमा शंकर उपाध्याय, विनोद मौर्य, राजनारायण सिंह, शिवाकांत मिश्रा तथा महिला कांग्रेस अध्यक्ष निर्मला देवी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित कांग्रेसजनों ने आपसी प्रेम, एकता, भाईचारे और सामाजिक सद्भाव को मजबूत करने तथा राजीव गांधी के विचारों एवं आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...



















0 Comments