दरभंगा । दरभंगा परिसदन में आयोजित बिहार विधानसभा की प्राक्कलन समिति की बैठक में बक्सर विधायक आनंद मिश्रा शामिल हुए। बैठक में जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ विभिन्न विकासात्मक कार्यों एवं संचालित योजनाओं की समीक्षा की गई।
समिति ने चल रही योजनाओं की प्रगति की विस्तृत जानकारी लेते हुए आवश्यक रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए। अधिकारियों को विकास कार्यों की अंतिम रिपोर्ट समयबद्ध तरीके से प्रस्तुत करने तथा कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और प्रभावशीलता सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने को कहा गया।
बैठक के बाद प्राक्कलन समिति की टीम ने सिंहवाड़ा प्रखंड के सिमरी स्थित पंचायत सरकार भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान पंचायत सुविधा केंद्र एवं न्यायालय कक्ष की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
इसके अलावा समिति ने दरभंगा मंडल कारा का भी भौतिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जेल की वर्तमान व्यवस्थाओं और स्थिति को संतोषजनक पाया गया।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...



















0 Comments