बक्सर । 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को औद्योगिक क्षेत्र स्थित माँ शिवरात्रि अस्पताल के प्रांगण में भव्य ध्वजारोहण समारोह आयोजित किया गया। बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं बक्सर के प्रभारी मंत्री नंदकिशोर राम ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान अस्पताल परिसर में राष्ट्रगान के साथ देशभक्ति का माहौल बना रहा।
समारोह में अस्पताल के सीएमओ डॉ. महादेव प्रसाद, निदेशक डॉ. ए.के. सिंह, डॉ. रोहित कुमार, डॉ. संजीव सिंह, डॉ. पूजा, ईश्वर चंद पांडेय, मिश्रा जी, आफताब आलम सहित चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे। सभी ने उत्साह और उल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया।
ध्वजारोहण के बाद प्रभारी मंत्री नंदकिशोर राम ने अस्पताल की विभिन्न व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं एवं स्वास्थ्य सेवाओं की सराहना करते हुए चिकित्सकों और अस्पताल कर्मियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।
वहीं अस्पताल के निदेशक डॉ. आशुतोष कुमार सिंह ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राष्ट्र के विकास में स्वास्थ्य सेवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने अस्पताल के चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ और सभी कर्मियों के साथ मिलकर मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता दोहराई।
बता दें कि 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर डॉ. आशुतोष कुमार सिंह जिले में आयोजित विभिन्न सरकारी एवं गैर सरकारी ध्वजारोहण कार्यक्रमों में भी शामिल हुए और लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...



















0 Comments