Ad Code

बक्सर में जदयू की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, पंचायत स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर


बक्सर । जनता दल यूनाइटेड (जदयू), जिला बक्सर की अहम बैठक रविवार को जिला कार्यालय, बक्सर में जिलाध्यक्ष राजकुमार शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में संगठन को पंचायत स्तर तक मजबूत और सक्रिय बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।





बैठक में मुख्य रूप से प्रखंड एवं नगर अध्यक्षों, जिला उपाध्यक्षों तथा जिला प्रवक्ताओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान सभी प्रखंडों की कार्यकारिणी तथा पंचायत अध्यक्षों की सूची जल्द तैयार कर जिला कार्यालय में उपलब्ध कराने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राजकुमार शर्मा ने कहा कि संगठन की मजबूती ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा बिहार में किए गए जनकल्याणकारी कार्यों को पंचायत स्तर तक पहुंचाया जाएगा। साथ ही, सरकार की उपलब्धियों और पार्टी की नीतियों की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने का अभियान चलाया जाएगा।





उन्होंने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से पंचायत स्तर पर सक्रिय कार्यकर्ताओं को संगठन से जोड़ने तथा पार्टी की विचारधारा एवं नीतियों को आम लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मजबूत बूथ और पंचायत स्तर का संगठन ही पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूती प्रदान करेगा।

बैठक में हरेन्द्र सिंह, मोहन चौधरी, बिनोद कुमार विमल, जितेन्द्र कुमार सिंह, राजीव राय उर्फ बब्लू राय, मनोज कुमार सिंह, वीरेन्द्र सिंह कुशवाहा, सिद्धेश्वर चौधरी, विजय सिंह कुशवाहा, फुटुचंद कुशवाहा, कृष्णा सिंह, सरदार सिंह कुशवाहा, निर्मल चौधरी, अजीत कुमार तिवारी, मुन्ना चौरसिया सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu