बक्सर । 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) पोस्ट बक्सर में गरिमामयी वातावरण में ध्वजारोहण समारोह आयोजित किया गया। आरपीएफ निरीक्षक प्रभारी कुंदन कुमार सिंह के नेतृत्व में अधिकारियों एवं बल सदस्यों की मौजूदगी में राष्ट्रीय ध्वज सम्मानपूर्वक फहराया गया।
ध्वजारोहण के बाद उपस्थित अधिकारियों और जवानों ने राष्ट्रध्वज को सलामी दी तथा राष्ट्रगान के साथ देशभक्ति का माहौल बना रहा। आरपीएफ निरीक्षक प्रभारी कुंदन कुमार सिंह ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश की आजादी अनगिनत स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान का परिणाम है। उन्होंने सभी से अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करने का आह्वान किया।
वहीं उपनिरीक्षक बिजेंद्र मुवाल ने भी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीदों को नमन किया।
कार्यक्रम में जीआरपी थानाध्यक्ष, स्टेशन मास्टर, स्थानीय समाजसेवी एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। इस दौरान परिसर भारत माता की जय के जयकारों से गूंज उठा।
समारोह में उपस्थित सभी अधिकारियों एवं बल सदस्यों ने राष्ट्रध्वज को सलामी देते हुए देश की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता की रक्षा के लिए अपने कर्तव्यों का पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण, गरिमामयी और देशभक्ति के वातावरण में संपन्न हुआ।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...



















0 Comments