बक्सर । जनता दल यूनाइटेड (जदयू) बक्सर जिला कार्यकारिणी की 68 सदस्यीय सूची को प्रदेश नेतृत्व ने अनुमोदित कर दिया है। जिलाध्यक्ष राजकुमार शर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी। प्रदेश नेतृत्व की स्वीकृति के बाद जिला संगठन में विभिन्न पदों पर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
अनुमोदित कार्यकारिणी में 12 उपाध्यक्ष, 20 महासचिव, 21 सचिव, नौ कार्यकारिणी सदस्य, दो कार्यालय प्रभारी, एक कोषाध्यक्ष और दो जिला प्रवक्ता शामिल हैं। जिलाध्यक्ष ने नवगठित कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को बधाई देते हुए संगठन को पंचायत से लेकर बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया।
राजकुमार शर्मा ने कहा कि संगठन में प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका महत्वपूर्ण है। आने वाले दिनों में जिला कार्यकारिणी की बैठक आयोजित कर सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की सक्रियता, कार्यकुशलता और संगठन के प्रति निष्ठा के अनुरूप उन्हें जिम्मेदारी और अवसर दिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि जदयू के सभी कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ संगठन को पंचायत और बूथ स्तर तक मजबूत करने में जुटेंगे। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार, कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार झा एवं प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा के नेतृत्व और मार्गदर्शन में संगठन को और सशक्त बनाने का संकल्प लिया गया है।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। जिला जदयू का लक्ष्य हर पंचायत, हर बूथ और प्रत्येक कार्यकर्ता को संगठन से मजबूती से जोड़ना है। उन्होंने उम्मीद जताई कि नवनियुक्त पदाधिकारी आपसी समन्वय, अनुशासन और समर्पण के साथ संगठन हित में काम करते हुए पार्टी को बक्सर जिले में नई मजबूती प्रदान करेंगे।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...



















0 Comments