Ad Code

बड़ी खबर: रेल चक्का जाम मामले में 33 नामजद व 150 अज्ञात पर एफआईआर, आरपीएफ ने शुरू की कार्रवाई


बक्सर । इटाढ़ी रेलवे क्रॉसिंग खोलने की मांग को लेकर शुक्रवार को हावड़ा-दिल्ली मुख्य रेल मार्ग पर हुए रेल चक्का जाम मामले में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। आरपीएफ ने इस मामले में 33 नामजद तथा 150 अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई शुरू कर दी है।





आरपीएफ निरीक्षक कुंदन सिंह से प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रदर्शनकारियों पर रेल परिचालन बाधित करने, रेलवे ट्रैक जाम करने तथा रेलवे संपत्ति और यातायात में अवरोध उत्पन्न करने के आरोप में रेलवे अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

बता दें कि शुक्रवार को इटाढ़ी रेलवे क्रॉसिंग को दोबारा खोलने की मांग को लेकर आंदोलनकारियों ने पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत हावड़ा-दिल्ली मुख्य रेल मार्ग पर करीब 25 मिनट तक रेल चक्का जाम किया था। आंदोलन के कारण मगध एक्सप्रेस समेत तीन ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ था। 




सूचना मिलने पर रेलवे और जिला प्रशासन के अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आंदोलनकारियों से वार्ता के बाद ट्रैक खाली कराया गया, जिसके बाद रेल परिचालन सामान्य हो सका।

इसी दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज उपाध्याय समेत कई नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया था, जिसके बाद कांग्रेस ने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन बताते हुए सरकार और प्रशासन की कार्रवाई का विरोध किया था। अब आरपीएफ की एफआईआर दर्ज होने के बाद इस मामले ने नया मोड़ ले लिया है। रेलवे और पुलिस प्रशासन पूरे प्रकरण में शामिल अन्य लोगों की पहचान कर आगे की कार्रवाई में जुटा है।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu