Ad Code

प्रस्तावित विश्वविद्यालय अधिनियम 2026 के विरोध में महर्षि विश्वामित्र महाविद्यालय में शिक्षकों-कर्मचारियों ने की नारेबाजी


बक्सर । बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी संघर्ष मोर्चा के निर्देश पर बुधवार को महर्षि विश्वामित्र महाविद्यालय में चरणबद्ध आंदोलन के तहत बिहार सरकार के प्रस्तावित विश्वविद्यालय अधिनियम 2026 के विरोध में प्रदर्शन किया गया। इस दौरान महाविद्यालय परिसर में शिक्षकों एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।






प्रदर्शन के दौरान महाविद्यालय शिक्षक संघ के सचिव डॉ. योगर्षी राजपूत के नेतृत्व में सभी शिक्षक उपस्थित रहे। वहीं शिक्षकेतर कर्मचारी संघ की सचिव शांति कुमारी देवी के साथ महाविद्यालय के सभी कर्मचारी भी आंदोलन में शामिल हुए।





शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने प्रस्तावित विश्वविद्यालय अधिनियम 2026 को लेकर अपनी आपत्तियां जताते हुए सरकार से इस पर पुनर्विचार करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मियों के हितों को ध्यान में रखते हुए ही किसी भी नए अधिनियम को लागू किया जाना चाहिए।

संघ के निर्देश पर आयोजित इस चरणबद्ध आंदोलन के तहत आगे भी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाने की बात कही गई। प्रदर्शन में महाविद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी रही।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu