बक्सर । रेलवे सुरक्षा बल (RPF) बक्सर की टास्क टीम ने शनिवार को लगातार दो अलग-अलग कार्रवाई करते हुए चोरी के मोबाइल फोन के साथ दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपितों के कब्जे से चोरी के मोबाइल बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपितों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
आरपीएफ के अनुसार पहली कार्रवाई सुबह 4:30 बजे बक्सर रेलवे स्टेशन पर की गई, जहां चोरी के मोबाइल के साथ संतोष नौनिया (20 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया। वह नटुआ टोला, रघुनाथपुर, थाना ब्रह्मपुर, जिला बक्सर का निवासी है।
वहीं दूसरी कार्रवाई दोपहर 1:30 बजे गाड़ी संख्या 13041 हिमगिरी एक्सप्रेस में की गई। इस दौरान चोरी किए गए मोबाइल के साथ विक्की कुमार (20 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया। वह बड़की सारिमपुर, वार्ड संख्या-07, थाना इंडस्ट्रियल, जिला बक्सर का निवासी है। आरपीएफ ने बताया कि विक्की कुमार पहले भी कई बार जेल जा चुका है।
इस अभियान में उपनिरीक्षक विजेंद्र मुवाल, कांस्टेबल एसएनएस यादव, सर्वेश यादव, राजमुकुल कुमार एवं दीपक कुमार की अहम भूमिका रही।
आरपीएफ ने बताया कि इससे पहले 8 जुलाई 2026 को भी बक्सर स्टेशन पर कार्रवाई करते हुए सोहेल खान (22 वर्ष) को चार चोरी के मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया गया था। वह मुसाफिरगंज, थाना टाउन, जिला बक्सर का निवासी है।
लगातार हो रही इन कार्रवाइयों से स्पष्ट है कि बक्सर रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में मोबाइल चोरी करने वाले अपराधियों के खिलाफ आरपीएफ ने अभियान तेज कर दिया है। यात्रियों से भी अपने सामान और मोबाइल की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहने की अपील की गई है।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...















0 Comments