Ad Code

बांकीपुर से प्रशांत किशोर की उम्मीदवारी नई राजनीति की शुरुआत: बजरंगी मिश्रा

बक्सर । जनसुराज पार्टी के बक्सर जिला अध्यक्ष बजरंगी मिश्रा ने प्रेस बयान जारी कर बांकीपुर विधानसभा सीट से जनसुराज के सूत्रधार को प्रत्याशी घोषित किए जाने पर बधाई दी है। उन्होंने इसे बिहार की राजनीति में बदलाव की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।




बजरंगी मिश्रा ने कहा कि यह सिर्फ एक उम्मीदवारी नहीं, बल्कि बिहार में नई राजनीति, ईमानदार नेतृत्व और जनभागीदारी की दिशा में एक मजबूत पहल है। उन्होंने विश्वास जताया कि बांकीपुर की जागरूक जनता बदलाव, विकास और बेहतर भविष्य के संकल्प के साथ इस अभियान को नई ऊँचाइयों तक पहुंचाएगी।






उन्होंने आगे कहा कि वह इसे बिहार में एक नई तरह की राजनीति की शुरुआत के रूप में देखते हैं। उनके अनुसार, बांकीपुर किसी एक व्यक्ति या दल का गढ़ नहीं, बल्कि बिहार की जनता का गढ़ है। उन्होंने कहा कि समय के साथ राजनीति में बदलाव निश्चित है और मतदाताओं को ऐसे उम्मीदवार का समर्थन करना चाहिए, जो नई सोच, पारदर्शिता और जनहित की राजनीति का प्रतिनिधित्व करता हो।

बजरंगी मिश्रा ने उम्मीद जताई कि बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता सकारात्मक परिवर्तन के लिए मतदान करेगी और बिहार में नई राजनीतिक संस्कृति को मजबूत करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।







................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu