बक्सर । डुमरांव अनुमंडल कार्यालय के समीप सोन नहर पर निर्माणाधीन नए पुल की गुणवत्ता एवं निर्माण कार्य में संभावित अनियमितताओं को लेकर गुरुवार को प्रदेश सह संयोजक, भारतीय जनता युवा मोर्चा, बिहार प्रदेश दीपक यादव के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार से मुलाकात कर विस्तृत शिकायत पत्र सौंपा।
प्रतिनिधिमंडल ने एसडीओ को बताया कि यदि पुल का निर्माण निर्धारित तकनीकी मानकों एवं गुणवत्तापूर्ण सामग्री के अनुरूप नहीं किया गया, तो भविष्य में यह गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकता है। उन्होंने जनहित और आम नागरिकों की सुरक्षा को देखते हुए निर्माण कार्य की निष्पक्ष एवं तकनीकी जांच कराने की मांग की।
मामले की गंभीरता को देखते हुए अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार ने तत्काल संज्ञान लिया और ग्रामीण कार्य विभाग (आरडी) के कार्यपालक अभियंता को निर्माण स्थल का निरीक्षण कर गुणवत्ता की जांच करने तथा आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
दीपक यादव ने एसडीओ द्वारा त्वरित कार्रवाई किए जाने पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनहित से जुड़े विकास कार्यों में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने कहा कि पुल का निर्माण पूरी पारदर्शिता एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप होना चाहिए, ताकि आम लोगों को सुरक्षित और टिकाऊ आधारभूत संरचना उपलब्ध हो सके।
प्रतिनिधिमंडल में युवा समाजसेवी अजय राय, अमित पाठक एवं शुभम कुमार राय भी शामिल रहे।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...


















0 Comments