Ad Code

5 जुलाई को धूमधाम से मनाया जाएगा राजद का 30वां स्थापना दिवस, तैयारी समिति की बैठक में बनी रणनीति


बक्सर । राष्ट्रीय जनता दल (राजद) का 30वां स्थापना दिवस आगामी 5 जुलाई को बक्सर के नया बाजार स्थित मठिया मोड़ के समीप कपिल उत्सव वाटिका में उत्साहपूर्वक मनाया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन सुबह 11 बजे से होगा।



राजद के जिला प्रवक्ता विनोद यादव ने बताया कि स्थापना दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विस्तृत रणनीति तैयार की गई। उन्होंने बताया कि समारोह में पार्टी के पर्यवेक्षक के रूप में जहानाबाद के पूर्व विधायक सुदय यादव शामिल होंगे।







समारोह में बक्सर के सांसद सुधाकर सिंह, ब्रह्मपुर के विधायक शंभूनाथ यादव, भोजपुर-बक्सर क्षेत्र के विधान परिषद सदस्य सोनू राय सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजद जिलाध्यक्ष शेषनाथ सिंह करेंगे।

जिला प्रवक्ता ने बताया कि स्थापना दिवस के अवसर पर पार्टी की नीतियों, संगठन की मजबूती और आगामी राजनीतिक रणनीति पर भी चर्चा की जाएगी। कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और जिले भर से बड़ी संख्या में राजद नेताओं एवं समर्थकों के शामिल होने की संभावना है।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu