Ad Code

महर्षि विश्वामित्र महाविद्यालय में प्रधानाचार्य प्रो. कृष्ण कांत सिंह के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा, केक काटकर मनाया गया उत्सव


बक्सर । महर्षि विश्वामित्र महाविद्यालय, बक्सर के प्रधानाचार्य प्रो. कृष्ण कांत सिंह के सफल नेतृत्व में एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर मंगलवार को महाविद्यालय परिसर में उत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने प्रधानाचार्य के कार्यालय में केक काटकर तथा मिठाइयां बांटकर खुशी का इजहार किया। कार्यक्रम के दौरान बीते एक वर्ष में महाविद्यालय में हुए शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं संस्थागत विकास कार्यों की सराहना की गई।

वक्ताओं ने कहा कि 15 अगस्त 2025 को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानाचार्य द्वारा की गई घोषणा के अनुरूप महाविद्यालय के सभी विभागों में "महर्षि विश्वामित्र व्याख्यानमाला" की शुरुआत की गई। इसके तहत विभिन्न विभागों में नियमित रूप से व्याख्यान आयोजित किए जा रहे हैं, जिससे महाविद्यालय के शैक्षणिक वातावरण को नई दिशा मिली है।




प्रधानाचार्य की पहल पर 13 मई 2026 को महाविद्यालय द्वारा हिंदी एवं अंग्रेजी भाषा में प्रकाशित दो एंथॉलजी (पुस्तक संकलन) का कुलपति द्वारा लोकार्पण किया गया। इसे महाविद्यालय की महत्वपूर्ण शैक्षणिक उपलब्धि बताया गया। इसके अलावा एनएसएस एवं एनसीसी के माध्यम से लगातार सामाजिक, सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। हाल ही में कारगिल विजय दिवस पर एनसीसी द्वारा आयोजित कार्यक्रम को भी काफी सराहा गया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने बताया कि महाविद्यालय के इतिहास में पहली बार आयोजित त्रिदिवसीय "महर्षि विश्वामित्र वार्षिक खेल महोत्सव-2026" ने विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन एवं नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा दिया। वहीं छात्र-छात्राओं की उपस्थिति बढ़ाने के लिए पूरे शहर में प्रचार रथ के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया गया तथा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिताओं का आयोजन कर सफल प्रतिभागियों को कुलपति के हाथों सम्मानित कराया गया।

प्रधानाचार्य प्रो. कृष्ण कांत सिंह के कार्यकाल में पहली बार दो राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठियों का सफल आयोजन भी हुआ, जिसमें देश-विदेश के विद्वानों ने भाग लिया। शिक्षकों के स्वैच्छिक सहयोग से महाविद्यालय में 35 कुर्सियां एवं मेज की व्यवस्था की गई, जिससे विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को सुविधा मिली। साथ ही शिक्षकों के शैक्षणिक उन्नयन के लिए भी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।




वक्ताओं ने कहा कि प्रो. कृष्ण कांत सिंह के दूरदर्शी नेतृत्व, पारदर्शी कार्यशैली और सतत प्रयासों के कारण महाविद्यालय ने शैक्षणिक गुणवत्ता, अनुशासन और संस्थागत विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में सभी ने केक काटकर एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और उनके सफल नेतृत्व की सराहना की।

कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. नवीन शंकर पाठक, डॉ. अमन कुमार सिंह, डॉ. दीपक कुमार शर्मा एवं डॉ. अनुराग श्रीवास्तव की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस अवसर पर डॉ. अवनीश कुमार पांडेय, डॉ. योगर्षि राजपूत, डॉ. सुजीत कुमार यादव, डॉ. सैकत देवनाथ, डॉ. पंकज कुमार चौधरी, डॉ. रवि प्रभात, डॉ. भरत कुमार, डॉ. वीरेंद्र कुमार, डॉ. रवि कुमार ठाकुर, डॉ. इसरार आलम, डॉ. जय प्रकाश मिश्रा, डॉ. सीमा द्विवेदी, डॉ. प्रीति मौर्या, डॉ. निशांत कुमार, डॉ. वीरेंद्र प्रसाद, डॉ. ओम प्रकाश आर्या, डॉ. शशिकला, डॉ. राकेश कुमार तिवारी, डॉ. अशोक कुमार, लेखापाल चिन्मय प्रकाश झा, शिवम भारद्वाज, संतोष कुमार, भोला पांडेय, धर्मेंद्र सिंह, अरुण कुमार श्रीवास्तव, मो. नौशाद सहित महाविद्यालय के अनेक शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।







................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu