बक्सर । सीआरपीएफ स्थापना दिवस (27 जुलाई 1939) के उपलक्ष्य में बी वॉरियर्स (रंजन बक्सर वॉरियर) ने पूरे बिहार में व्यापक जनसेवा अभियान शुरू किया है। अभियान के तहत राज्य के सभी जिलों में मिलकर एक लाख पौधे लगाने तथा रक्तदान शिविरों का आयोजन करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
अभियान की शुरुआत 12 जुलाई को पटना से की गई। इसके बाद जहानाबाद सहित बिहार के विभिन्न जिलों में बी वॉरियर्स की टीमें पूरी प्रतिबद्धता के साथ वृक्षारोपण एवं रक्तदान अभियान चला रही हैं। संस्था का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ जरूरतमंदों के लिए रक्त उपलब्ध कराने को लेकर लोगों को जागरूक करना है।
संस्था के सदस्यों ने बताया कि यह पूरा अभियान सीआरपीएफ के वीर जवानों के सम्मान और स्थापना दिवस को समर्पित है। उल्लेखनीय है कि बी वॉरियर्स के कई सदस्य स्वयं पूर्व सीआरपीएफ कर्मी रह चुके हैं, जो सेवा भावना के साथ समाजहित में लगातार कार्य कर रहे हैं।
अभियान से जुड़े पूर्व सीआरपीएफ कर्मी रंजन ने कहा कि संगठन का संकल्प केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और रक्तदान जैसे जनहित के कार्यों के माध्यम से समाज में सेवा की भावना को मजबूत करना है। उन्होंने लोगों से इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील करते हुए संदेश दिया कि "एक लाख पौधे – हजारों जीवन बचाने का संकल्प" ही इस जनसेवा अभियान का मूल उद्देश्य है।
उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में बिहार के सभी जिलों में यह अभियान और तेज गति से चलाया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित हो सके।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...















0 Comments