Ad Code

राजपुर व कैथना में सरस्वती विद्या निकेतन (मॉडल स्कूल) +2 उच्च विद्यालय का शुभारंभ, विधायक संतोष निराला हुए शामिल


बक्सर । राजपुर विधानसभा क्षेत्र के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में रविवार को दो नए सरस्वती विद्या निकेतन (मॉडल स्कूल) +2 उच्च विद्यालयों का शुभारंभ किया गया। राजपुर स्थित सरस्वती विद्या निकेतन (मॉडल स्कूल) +2 उच्च विद्यालय तथा इटाढ़ी प्रखंड के कैथना स्थित सरस्वती विद्या निकेतन (मॉडल स्कूल) +2 एस.जे.के. उच्च विद्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम में पूर्व परिवहन मंत्री सह राजपुर विधायक संतोष कुमार निराला शामिल हुए।




इस अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से दोनों विद्यालयों का लोकार्पण करते हुए नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, शिक्षा विभाग के अधिकारियों, विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की उपस्थिति रही।





विधायक संतोष कुमार निराला ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ही विकसित समाज की नींव है। आधुनिक सुविधाओं से युक्त इन मॉडल स्कूलों के संचालन से ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा और उन्हें उच्च शिक्षा की तैयारी के लिए अपने क्षेत्र में ही बेहतर अवसर उपलब्ध होंगे।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। नए मॉडल स्कूलों के शुरू होने से विद्यार्थियों को आधुनिक संसाधनों के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलेगी, जिससे उनका सर्वांगीण विकास होगा। उन्होंने इस पहल के लिए सभी संबंधित जनप्रतिनिधियों, शिक्षा विभाग के अधिकारियों एवं विद्यालय प्रबंधन को बधाई देते हुए विद्यालयों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।







................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu