बक्सर । सिमरी प्रखंड के सिमरी रामोपट्टी गांव में रविवार को जदयू नेता एवं समाजसेवी तिलकधारी पांडेय की धर्मपत्नी स्वर्गीय रीता पांडेय की छठी पुण्यतिथि श्रद्धा, सादगी और सामाजिक सरोकार के साथ मनाई गई। इस अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने भाग लेकर दिवंगत आत्मा को नमन किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधिवत पूजन-अर्चन के साथ हुआ। इसके बाद उपस्थित अतिथियों एवं ग्रामीणों ने स्व. रीता पांडेय के तैलचित्र पर पुष्पांजलि एवं माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
पुण्यतिथि के अवसर पर सामाजिक सेवा की भावना को आगे बढ़ाते हुए सैकड़ों जरूरतमंद महिलाओं के बीच अंगवस्त्र (साड़ी/शॉल) का वितरण किया गया। उपस्थित लोगों ने इसे स्व. रीता पांडेय के जनसेवा और परोपकार के संस्कारों को जीवंत रखने की सार्थक पहल बताया।
इस अवसर पर जदयू जिलाध्यक्ष राजकुमार शर्मा, प्रदेश सचिव अशोक प्रजापति, रामानंद तिवारी स्मृति संस्थान, बिहार के संयोजक डॉ. अरुण "भोले", राघवेंद्र उज्जैन, विनय पांडेय, बिनय चौधरी,शिक्षक राकेश पांडेय,मनोज पांडेय, डॉ. अरविंद पांडेय,डॉ. आलोक पांडेय, डॉ. हिमांशु पांडेय,बब्लू शर्मा, रविराज, शेरा शर्मा, आकाश पांडेय, विकास पांडेय, ममता पांडेय सहित कई राजनीतिक, सामाजिक एवं प्रबुद्ध लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाओं और पुरुषों ने भी अपनी सहभागिता दर्ज कराई।
श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने स्व. रीता पांडेय को सेवाभावी, धर्मपरायण और संवेदनशील व्यक्तित्व की धनी बताते हुए कहा कि उनका जीवन समाजसेवा के लिए समर्पित रहा। उनकी स्मृति में जरूरतमंदों की सेवा और सहयोग का यह कार्य उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...















0 Comments