बक्सर । पश्चिम बंगाल सरकार के संसदीय कार्य विभाग एवं नगरपालिका एवं शहरी विकास विभाग के मंत्री बनने के बाद पहली बार दो दिवसीय बक्सर दौरे पर पहुंचे। इस दौरान मंत्री उमेश राय का जगह जगह स्वागत किया गया। इसी कड़ी में ब्रह्मपुर विधानसभा क्षेत्र के डुमरी गांव स्थित भाजपा युवा नेता एवं सोशल मीडिया के जिला संयोजक हेमंत कुँवर के पैतृक आवास पर स्वागत सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
इस दौरान ग्रामीणों ने मंत्री उमेश राय का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए उन्हें अंगवस्त्र, फूलमाला और पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में डुमरी पंचायत के मुखिया प्रेमसागर कुँवर, भाजपा नेता राजकुमार कुँवर, रमेश राय सहित बड़ी संख्या में गांव के गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने मंत्री उमेश राय का अभिनंदन करते हुए उनके मंत्री बनने पर शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर मंत्री उमेश राय ने कहा कि बक्सर के लोगों का स्नेह व आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि जनता के विश्वास पर खरा उतरना उनकी प्राथमिकता है तथा वे अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र और समाज के विकास के लिए वे हमेशा समर्पित रहेंगे।
वहीं भाजपा युवा नेता एवं सोशल मीडिया के जिला संयोजक हेमंत कुँवर ने कहा कि मंत्री उमेश राय का गांव में आगमन पूरे क्षेत्र के लिए गर्व और सम्मान का विषय है। उन्होंने कहा कि साधारण परिवार से निकलकर मंत्री पद तक पहुंचने की उनकी यात्रा युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। उनके नेतृत्व में जनसेवा और विकास के कार्यों को नई गति मिलेगी। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...















0 Comments