बक्सर । जिले के चर्चित समाजसेवी रामजी सिंह के पूज्य पिताश्री स्वर्गीय परमानन्द सिंह की द्वितीय पुण्यतिथि के अवसर पर मंगलवार को जिला दिव्यांग कार्यालय परिसर में श्रद्धांजलि सभा एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में दिव्यांगजन, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक शामिल हुए।
कार्यक्रम की शुरुआत स्वर्गीय परमानन्द सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करने तथा दो मिनट का मौन रखकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। इस दौरान उपस्थित लोगों ने उनके सादगीपूर्ण जीवन, सेवा भावना और मानवीय मूल्यों को याद करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए।
श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए समाजसेवी रामजी सिंह ने कहा कि उनके पूज्य पिताजी का संपूर्ण जीवन सेवा, ईमानदारी, करुणा और मानवीय संवेदनाओं को समर्पित रहा।
उन्होंने कहा कि उनके पिता द्वारा दिए गए संस्कार और आदर्श आज भी उन्हें समाजसेवा के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित दिव्यांगजनों एवं अतिथियों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। पूरे आयोजन का वातावरण श्रद्धा, सम्मान और आत्मीयता से ओतप्रोत रहा। उपस्थित लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...
















0 Comments