Ad Code

बक्सर के आधुनिक आधार सेवा केंद्र पर उमड़ रही लोगों की भीड़, दलालों के चंगुल से मिली राहत


बक्सर । आधार कार्ड से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए बक्सर में शुरू किया गया आधुनिक आधार सेवा केंद्र लोगों की पहली पसंद बनता जा रहा है। बक्सर शहर ही नहीं, बल्कि जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंच रहे हैं। पारदर्शी और व्यवस्थित कार्यप्रणाली के कारण लोगों को अब आधार संबंधी कार्यों के लिए भटकना नहीं पड़ रहा है।






वर्षों से आधार में नाम, पता, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर, बायोमेट्रिक अपडेट समेत अन्य त्रुटियों को ठीक कराने के लिए लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। कई लोग दलालों के चक्कर में पड़कर समय और पैसा दोनों गंवाते थे। लेकिन आधुनिक आधार सेवा केंद्र शुरू होने के बाद स्थिति में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। यहां सभी कार्य भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) के निर्धारित मानकों के अनुरूप पूरी पारदर्शिता के साथ किए जा रहे हैं।

केंद्र पर नया आधार नामांकन, आधार अपडेट, मोबाइल नंबर लिंक एवं अपडेट, बायोमेट्रिक अपडेट, आधार प्रिंट तथा डाउनलोड सहित सभी आवश्यक सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध हैं। प्रशिक्षित कर्मियों की मौजूदगी और सुव्यवस्थित व्यवस्था के कारण लोगों का काम निर्धारित प्रक्रिया के तहत तेजी से पूरा हो रहा है। सेवा लेने पहुंचे ग्राहकों ने भी केंद्र की व्यवस्था पर संतोष जताते हुए इसे राहतभरा कदम बताया।




आधार सेवा केंद्र के प्रबंधक अनीश कुमार सिंह ने बताया कि केंद्र का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक को आधार से जुड़ी सेवाएं सरल, सुरक्षित और पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराना है। उन्होंने लोगों से अपील की कि आधार संबंधी किसी भी कार्य के लिए किसी दलाल या बिचौलिए के झांसे में न आएं। सीधे आधार सेवा केंद्र पहुंचकर निर्धारित शुल्क एवं आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपना कार्य कराएं, ताकि बिना किसी परेशानी के समय पर बेहतर सेवा का लाभ मिल सके।

यह आधुनिक आधार सेवा केंद्र जेल पेन रोड, बीबीगंज, श्वेत नगर, जूनियर डीएवी स्कूल के समीप, बक्सर में संचालित हो रहा है और प्रतिदिन सुबह 9:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक नागरिकों को सेवाएं प्रदान कर रहा है।







................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu