Ad Code

छात्रों के समर्थन में कांग्रेस का भाजपा कार्यालय घेराव, पूर्वांचल कांग्रेस के वाइस प्रेसिडेंट अनिरुद्ध सिंह हुए शामिल


बक्सर/नई दिल्ली । छात्रों के समर्थन में कांग्रेस ने नई दिल्ली में भाजपा कार्यालय का घेराव कर केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में दिल्ली प्रदेश पूर्वांचल कांग्रेस के वाइस प्रेसिडेंट एवं बक्सर जिले के धरौली गांव निवासी अनिरुद्ध सिंह भी शामिल हुए।


अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि छात्रों की आवाज को दबाने का प्रयास लोकतंत्र के लिए उचित नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार छात्रों के मुद्दों से ध्यान हटाने का प्रयास कर रही है, जबकि कांग्रेस लगातार उनके अधिकारों की लड़ाई लड़ रही है।

उन्होंने बताया कि नई दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम के बाहर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को रोकने का प्रयास किया गया। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया।





प्रदर्शन में भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय मंत्री मुकुल वासनिक, स्वर्गीय शरद यादव की पुत्री रौशनी यादव सहित अन्य राज्यो के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष तथा विपक्षी दलों के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन में भाग लेकर छात्रों के समर्थन में अपनी एकजुटता दिखाई।

इस दौरान दिल्ली प्रदेश पूर्वांचल कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ. सुधांशु यादव, बक्सर के धरौली निवासी अनिरुद्ध सिंह, औरंगाबाद के सुरेंद्र सिंह, मधुबनी के प्रमोद यादव, समस्तीपुर के चंद्रशेखर यादव, सूरज सिंह सहित पूर्वांचल कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता प्रदर्शन में शामिल रहे।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि छात्रों से जुड़े मुद्दों पर पार्टी आगे भी संघर्ष जारी रखेगी और उनकी आवाज बुलंद करने के लिए सड़क से सदन तक आंदोलन करती रहेगी।






................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu