बक्सर । भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) बक्सर के जिलाध्यक्ष अविनाश पांडेय के सफल दायित्व का एक वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी और भाजयुमो के नेताओं, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए संगठन में उनके योगदान की सराहना की गई।
नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने कहा कि अविनाश पांडेय के नेतृत्व में भारतीय जनता युवा मोर्चा, बक्सर ने बीते एक वर्ष में संगठनात्मक स्तर पर उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। उनके नेतृत्व में संगठन बूथ स्तर तक अधिक सशक्त और सक्रिय हुआ है। युवाओं को संगठन से जोड़ने, जनसंपर्क अभियानों को गति देने तथा पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों का सफल संचालन कराने में युवा मोर्चा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
उन्होंने कहा कि अविनाश पांडेय की संगठनात्मक क्षमता, नेतृत्व कौशल और कार्यकुशलता का ही परिणाम रहा कि बक्सर सदर विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की। वहीं जिले की चार विधानसभा सीटों में से तीन पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने विजय प्राप्त की। संगठन के विस्तार, कार्यकर्ताओं के बेहतर समन्वय और निरंतर सक्रियता के कारण भाजयुमो बक्सर ने संगठनात्मक क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए हैं।
नेताओं ने विश्वास जताया कि अविनाश पांडेय के अनुभव, समर्पण और कुशल नेतृत्व में भारतीय जनता युवा मोर्चा, बक्सर आगे भी संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगा तथा पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य जारी रखेगा।
इस अवसर पर भाजपा नेता विमल सिंह, रूपेश दुबे, सतेंद्र कुमार, धीरज पाठक, मधु यादव, अनूप वर्मा, सूर्यभान सिंह, शिवम कुमार, सुशांत सिंह सहित भारतीय जनता पार्टी एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने अविनाश पांडेय को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...















0 Comments