Ad Code

दो सप्ताह से जला पड़ा ट्रांसफॉर्मर, बिजली संकट से जूझ रहे पंचफेडवा के ग्रामीण; आंदोलन की चेतावनी


बक्सर । ब्रह्मपुर प्रखंड क्षेत्र के पंचफेडवा गांव में पिछले दो सप्ताह से जला हुआ बिजली ट्रांसफॉर्मर नहीं बदले जाने से ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप होने से लोगों का जनजीवन प्रभावित हो गया है। मंगलवार को ग्रामीणों ने शिव बच्चन साह के नेतृत्व में बिजली विभाग के खिलाफ आक्रोश जताते हुए जल्द ट्रांसफॉर्मर बदलने की मांग की।






ग्रामीणों का कहना है कि ट्रांसफॉर्मर जलने की सूचना कई बार बिजली विभाग को दी गई, लेकिन अब तक न तो उसे ठीक किया गया और न ही नया ट्रांसफॉर्मर लगाया गया। इससे पूरे गांव में अंधेरा पसरा हुआ है और लोगों को रोजमर्रा के कार्यों में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।




ग्रामीणों ने बताया कि बिजली नहीं रहने से बच्चों की पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित हो रही है। वहीं, बुजुर्गों, महिलाओं और मरीजों को भी उमस भरी गर्मी में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा खेती का समय होने के कारण सिंचाई सहित कृषि कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है।

ग्रामीणों ने बिजली विभाग से अविलंब ट्रांसफॉर्मर बदलकर नियमित बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो ग्रामीण सड़क पर उतरकर आंदोलन करने को विवश होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी बिजली विभाग की होगी।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu