Ad Code

इटाढ़ी गुमटी जल्द खोलने की मांग को लेकर पूर्व सैनिकों का प्रदर्शन, सरकार और रेलवे से लगाई गुहार


बक्सर । इटाढ़ी रेलवे गुमटी को दोबारा खोले जाने की मांग को लेकर बुधवार को बिहार राज्य इंडियन एक्स सर्विसमेन मूवमेंट (IESM) बक्सर के बैनर तले सैकड़ों पूर्व सैनिकों ने विरोध जताते हुए सरकार और रेलवे प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की मांग की।

आईईएसएम बक्सर के चेयरमैन एवं आईईएसएम हेल्थ केयर शाहाबाद के अध्यक्ष डॉ. मेजर पी.के. पांडेय तथा जिलाध्यक्ष सूबेदार हरेंद्र तिवारी के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन के दौरान पूर्व सैनिकों ने कहा कि गुमटी बंद रहने से आम जनता, विशेषकर स्कूली बच्चों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी में बच्चों को लंबा चक्कर लगाकर स्कूल आना-जाना पड़ता है, जिससे कई बच्चे बीमार भी हो रहे हैं।



जिलाध्यक्ष सूबेदार हरेंद्र तिवारी ने कहा कि बिहार सरकार और रेलवे विभाग को जनता की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए इटाढ़ी गुमटी को जल्द से जल्द खोलना चाहिए। वहीं जिला उपाध्यक्ष सूबेदार विद्यासागर चौबे ने कहा कि रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) बनने से लोगों को काफी राहत मिली थी, लेकिन पुल में दरारें आने के बाद उसे बंद करना पड़ा, जिससे लोगों की परेशानी फिर बढ़ गई। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि निर्माण कार्य में लापरवाही हुई है तो उसकी सजा आम जनता और स्कूली बच्चों को क्यों भुगतनी पड़ रही है।





पूर्व सैनिकों ने बताया कि गुमटी बंद होने से छात्र समय पर घर नहीं पहुंच पा रहे हैं और कई बच्चों की कोचिंग भी छूट जाती है। डॉ. मेजर पी.के. पांडेय ने मुख्यमंत्री एवं रेलवे विभाग से अपील करते हुए कहा कि जनहित को देखते हुए इटाढ़ी गुमटी को तत्काल खोला जाए, ताकि लोगों की परेशानियां दूर हों और किसी संभावित बड़े हादसे से भी बचा जा सके।

इस दौरान कैप्टन बी.एन. पांडेय, लेफ्टिनेंट आर.बी. ओझा, सूबेदार मेजर आर.बी. सिंह, पेटी ऑफिसर सुरेंद्र सिंह, सूबेदार सुदामा प्रसाद, कैप्टन आर.सी. पाल, द्वारिका पांडेय, भरत मिश्रा, धनंजय दुबे, नंदजी ओझा, अलख नारायण श्रीवास्तव, विनीत राय, मुकेश कुमार, शेषनाथ मिश्रा, परशुराम राय, श्रीराम सिंह, त्रिवेणी सिंह, राम इकबाल सिंह, विनोद कुमार मिश्रा, अंबिका राय, अवधेश सिंह, उमाशंकर शर्मा, मदन सिंह सहित सैकड़ों पूर्व सैनिक उपस्थित रहे।






................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu