Ad Code

मुंगाव में पंचायत सहयोग शिविर का आयोजन, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया गया जोर


बक्सर । राजपुर विधानसभा क्षेत्र के मुंगाव स्थित पंचायत सरकार भवन में पंचायत सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन पूर्व मंत्री एवं राजपुर विधायक के मार्गदर्शन एवं देखरेख में हुआ। इस दौरान ग्रामीणों की समस्याएं, शिकायतें और सुझाव सुनकर उनके त्वरित समाधान पर विशेष बल दिया गया।



शिविर में पहुंचे नागरिकों ने विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा। संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया, ताकि आम लोगों को सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ समयबद्ध तरीके से मिल सके।

इस अवसर पर बक्सर की जिला पदाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करते हुए सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।





शिविर में वक्ताओं ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना और नागरिकों की समस्याओं का पारदर्शी एवं त्वरित समाधान सुनिश्चित करना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। पंचायत सहयोग शिविर इसी उद्देश्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिससे ग्रामीणों को एक ही स्थान पर विभिन्न सरकारी सेवाओं एवं योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जा सके।






................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu