Ad Code

9 जुलाई को डुमराँव आ रहे शिक्षामंत्री मिथिलेश तिवारी, नागरिक अभिनंदन समारोह में शिक्षामंत्री समेत तीन जनप्रतिनिधियों का होगा सम्मान,तैयारियां जोरों पर


बक्सर । डुमरांव अनुमंडल के मार्बल हॉल, राजगढ़ में आगामी 9 जुलाई 2026 (गुरुवार) को नागरिक मंच डुमरांव अनुमंडल (बक्सर) के तत्वावधान में भव्य नागरिक अभिनंदन समारोह का आयोजन किया जाएगा। समारोह में बिहार सरकार के शिक्षामंत्री एवं बक्सर लोकसभा के प्रत्याशी , डुमरांव विधायक तथा राजपुर विधायक का नागरिक अभिनंदन किया जाएगा।




वरिष्ठ भाजपा नेता सह पूर्व जिला परिषद सदस्य जितेंद्र सिंह उर्फ कतवारू सिंह ने कार्यक्रम की तैयारियों की जानकारी देते हुए बताया कि माँ डुमरेजनी एवं बिहारी जी की पावन भूमि तथा अमर शहीदों की वीर भूमि डुमरांव में आयोजित इस समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि और भाजपा कार्यकर्ता शामिल होंगे।





उन्होंने बताया कि समारोह संध्या 4 बजे से शुरू होगा। नागरिक मंच की ओर से क्षेत्र के सभी सम्मानित नागरिकों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर इसे सफल बनाने और अपनी गरिमामयी उपस्थिति से आयोजन की शोभा बढ़ाने की अपील की गई है।






................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu