बक्सर । धनसोई को शीघ्र नवीन प्रखंड घोषित किए जाने की मांग को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को विस्तृत ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में धनसोई की भौगोलिक, प्रशासनिक एवं आर्थिक दृष्टि से उपयुक्तता का उल्लेख करते हुए इसे अलग प्रखंड बनाए जाने की आवश्यकता पर बल दिया गया।
ज्ञापन में कहा गया कि धनसोई को प्रखंड का दर्जा मिलने से राजपुर एवं इटाढ़ी प्रखंड की 12 पंचायतों के लाखों लोगों को प्रशासनिक सुविधाएं अपने क्षेत्र के निकट उपलब्ध हो सकेंगी। साथ ही सरकारी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन, प्रशासनिक कार्यों में तेजी और क्षेत्र के समग्र विकास को नई गति मिलेगी।
इस अवसर पर भाजपा के जिला मंत्री अरविन्द कुमार पासवान, प्रदेश सोशल मीडिया सह संयोजक शिवा नारायण उपाध्याय तथा भाजपा युवा मोर्चा, बक्सर के जिला उपाध्यक्ष सोनू कुशवाहा ने मुख्यमंत्री से जनभावनाओं का सम्मान करते हुए धनसोई को जल्द नवीन प्रखंड घोषित करने का आग्रह किया।
भाजपा नेताओं ने कहा कि धनसोई लंबे समय से प्रखंड बनाए जाने की सभी आवश्यक कसौटियों पर खरा उतरता है। यदि इसे प्रखंड का दर्जा मिलता है तो क्षेत्र के लोगों को प्रशासनिक कार्यों के लिए दूर-दराज के प्रखंड मुख्यालयों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा और विकास कार्यों में भी तेजी आएगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि राज्य सरकार इस जनहित की मांग पर सकारात्मक निर्णय लेकर क्षेत्रवासियों को बड़ी सौगात देगी।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...


















0 Comments