Ad Code

बेलौटी पहुंच समाजसेवी रामजी सिंह ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात, भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में SIT जांच की मांग


बिहार । भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बेलौटी गांव निवासी भरत भूषण तिवारी की पुलिस एनकाउंटर में हुई मौत को लेकर लोगों में आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी क्रम में बक्सर के समाजसेवी रामजी सिंह बेलौटी गांव पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने मृतक की मां से मिलकर घटना की विस्तृत जानकारी ली तथा परिजनों को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।




परिवार से मुलाकात के बाद रामजी सिंह घटना से जुड़े तथ्यों की जानकारी लेने के लिए घटनास्थल पर भी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत की और पूरे मामले की जानकारी प्राप्त की। ग्रामीणों ने बताया कि भरत तिवारी समाजसेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते थे तथा भ्रष्टाचार और व्यवस्था की खामियों के खिलाफ लगातार आवाज उठाते रहे थे।

मीडिया से बातचीत करते हुए रामजी सिंह ने कहा कि ग्रामीणों और परिजनों से मिली जानकारी के आधार पर यह मामला गंभीर प्रतीत होता है। उन्होंने आरोप लगाया कि भरत तिवारी का फर्जी एनकाउंटर किया गया है, जिसकी निष्पक्ष जांच आवश्यक है। उन्होंने कहा कि घटना की सच्चाई सामने लाने के लिए उच्चस्तरीय एसआईटी जांच कराई जानी चाहिए ताकि पूरे मामले की निष्पक्ष पड़ताल हो सके।





रामजी सिंह ने राज्य सरकार और प्रशासन से मांग की कि मामले की गहन जांच कर दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों एवं कर्मियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि कानून के राज में किसी भी व्यक्ति को न्याय से वंचित नहीं किया जा सकता और पीड़ित परिवार को न्याय मिलना चाहिए।

उन्होंने कहा कि यदि मामले की निष्पक्ष जांच नहीं कराई गई तो जनता का विश्वास व्यवस्था से उठ जाएगा। साथ ही उन्होंने सरकार से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा और सुरक्षा उपलब्ध कराने की भी मांग की। रामजी सिंह ने कहा कि वह इस मामले में न्याय मिलने तक पीड़ित परिवार के साथ खड़े रहेंगे।







................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu