Ad Code

PMSMA के 10 वर्ष पूरे होने पर जागरूकता कार्यक्रम, सदर विधायक आनंद मिश्र ने किया अस्पताल का औचक निरीक्षण


बक्सर । प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (PMSMA) के सफल 10 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मंगलवार को बक्सर सदर अस्पताल में विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सदर विधायक ने भाग लेकर मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ सिविल सर्जन एवं अस्पताल उपाधीक्षक द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस दौरान गर्भवती महिलाओं को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने तथा सुरक्षित मातृत्व को बढ़ावा देने के संकल्प को दोहराया गया।




कार्यक्रम के उपरांत विधायक आनंद मिश्र ने सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ब्लड बैंक सहित अस्पताल की विभिन्न स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने रक्त की उपलब्धता, स्वच्छता, रख-रखाव, मरीजों को दी जा रही सुविधाओं तथा अन्य स्वास्थ्य सेवाओं की गहन समीक्षा की।

निरीक्षण के क्रम में सामने आई कमियों एवं व्यवस्थागत चुनौतियों पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए विधायक ने संबंधित अधिकारियों को त्वरित, प्रभावी एवं स्थायी सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अस्पताल में आने वाले मरीजों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।





विधायक आनंद मिश्र ने कहा कि जनप्रतिनिधि होने के नाते स्वास्थ्य संस्थानों की नियमित निगरानी करना उनकी जिम्मेदारी है। उन्होंने विश्वास जताया कि स्वास्थ्य विभाग और अस्पताल प्रशासन जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आवश्यक सुधारात्मक कदम शीघ्र उठाएगा।

उन्होंने कहा कि स्वस्थ माताएं, सुरक्षित शिशु और सुदृढ़ स्वास्थ्य व्यवस्था ही विकसित समाज एवं सशक्त राष्ट्र की आधारशिला हैं। जनहित और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए उनका प्रयास निरंतर जारी रहेगा।

इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष पुनीत सिंह, नवीन राय, अक्षय ओझा, विनय उपाध्याय, राकेश पांडेय, शैलेश मिश्रा, पूर्वी नगर मंडल अध्यक्ष ज्वाला सैनी सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।







................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu