Ad Code

कोरानसराय में राजद का हरा गमछा प्रदर्शन, एमएलसी सोनू राय ने सरकार पर साधा निशाना


बक्सर । डुमरांव प्रखंड क्षेत्र के कोरानसराय में मंगलवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की ओर से हरा गमछा प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व स्थानीय मुखिया इंदल सिंह ने किया। इसमें बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ताओं और युवाओं ने भाग लिया। हरा गमछा धारण किए कार्यकर्ताओं की मौजूदगी से पूरा माहौल राजद के रंग में रंगा नजर आया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजद के आरा-बक्सर एमएलसी सोनू राय रहे। उन्होंने अपने संबोधन में हरा गमछा को राजद की विचारधारा, सामाजिक न्याय, किसानों, मजदूरों और वंचित वर्गों के सम्मान का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि हरा गमछा केवल एक कपड़ा नहीं, बल्कि संघर्ष, अधिकार और सामाजिक परिवर्तन का संदेश देने वाला प्रतीक है।





एमएलसी सोनू राय ने मुख्यमंत्री के हरा गमछा संबंधी बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान पर ध्यान देने के बजाय विपक्ष के प्रतीकों पर टिप्पणी की जा रही है। उन्होंने कहा कि हरा गमछा किसानों, गरीबों और वंचितों के सम्मान का प्रतीक है और इस पर की गई टिप्पणी करोड़ों लोगों की भावनाओं को आहत करने वाली है।

कार्यक्रम का संचालन मुखिया इंदल सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि राजद हमेशा गरीबों, किसानों और पिछड़े वर्गों की आवाज उठाती रही है। हरा गमछा उसी संघर्ष और जनहित की राजनीति का प्रतीक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने तथा गांव-गांव तक पार्टी की नीतियों और विचारों को पहुंचाने का आह्वान किया।







राजद युवा नेता पियूष यादव ने कहा कि युवाओं का बढ़ता समर्थन इस बात का संकेत है कि आने वाले समय में राजद और अधिक मजबूती के साथ जनता के बीच अपनी भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि युवा वर्ग रोजगार, शिक्षा और विकास जैसे मुद्दों पर सरकार से जवाब मांग रहा है।

कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में युवा कार्यकर्ता हरा गमछा धारण कर शामिल हुए। इस मौके पर मुखिया असगर अली, गुड्डू यादव, रितेश शर्मा, पप्पू यादव, धर्मपाल सिंह सहित कई स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।







................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu