बक्सर । रेलवे नियमों के पालन और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मंगलवार को बक्सर रेलवे स्टेशन पर विशेष मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान रेलवे नियमों का उल्लंघन करने वाले 87 लोगों को पकड़ा गया, जिन्हें कैंप कोर्ट में प्रस्तुत किया गया। न्यायालय के आदेश पर उनसे कुल 53,800 रुपये का जुर्माना वसूला गया।
चेकिंग अभियान के दौरान महिला कोच एवं दिव्यांग कोच में अवैध रूप से यात्रा करने वाले यात्रियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इसके अलावा रेलवे ट्रैक पार करने, नो पार्किंग नियमों का उल्लंघन करने, बिना अनुमति चेन पुलिंग करने, अवैध वेंडिंग करने तथा एसी कोच में अनधिकृत रूप से यात्रा करने वाले लोगों को भी पकड़ा गया।
आरपीएफ पोस्ट प्रभारी कुंदन सिंह ने बताया कि अभियान के तहत पकड़े गए सभी 87 लोगों को कैंप कोर्ट में प्रस्तुत किया गया, जहां न्यायालय द्वारा उन पर जुर्माना लगाया गया। उन्होंने कहा कि रेलवे प्रशासन यात्रियों की सुरक्षा और नियमों के अनुपालन को लेकर गंभीर है।
उन्होंने बताया कि रेलवे परिसर में अनुशासन बनाए रखने और दुर्घटनाओं की संभावना को कम करने के लिए इस प्रकार के विशेष जांच अभियान आगे भी नियमित रूप से चलाए जाएंगे। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से नियमों का पालन करने तथा सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने में सहयोग करने की अपील की है।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...


















0 Comments