Ad Code

Computer Science Teacher & AI Meet के लिए जनसंपर्क अभियान तेज, शिक्षाविदों और जनप्रतिनिधियों को सौंपा गया आमंत्रण



पटना/बक्सर । आगामी 28 जून को पटना के गांधी मैदान स्थित IMA हॉल में आयोजित होने वाले Computer Science Teacher & AI Meet एवं महा सम्मेलन को लेकर बिहार कंप्यूटर साइंस टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। राज्यभर के कंप्यूटर साइंस शिक्षकों को एक मंच पर लाने के उद्देश्य से आयोजित इस सम्मेलन की तैयारियों के तहत संगठन के पदाधिकारियों द्वारा विभिन्न जनप्रतिनिधियों, शिक्षाविदों और गणमान्य व्यक्तियों से मुलाकात कर उन्हें कार्यक्रम में शामिल होने का आमंत्रण दिया जा रहा है।




इसी क्रम में संगठन सचिव श्रीपति झा एवं संगठन के प्रवक्ता सह बक्सर जिलाध्यक्ष अंकुर कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने कई प्रमुख हस्तियों से शिष्टाचार भेंट की। टीम ने विधान पार्षद नवल किशोर यादव, अशफाक अहमद, पूर्व मंत्री डॉ. मदन मोहन झा, जीवन कुमार, डॉ. संजय कुमार सिंह तथा डॉ. वीरेन्द्र नारायण यादव को सम्मेलन का आमंत्रण पत्र सौंपते हुए कार्यक्रम में सहभागिता का आग्रह किया।

मुलाकात के दौरान कंप्यूटर साइंस शिक्षा की वर्तमान स्थिति, शिक्षकों की समस्याएं, विद्यालयी शिक्षा में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के प्रभावी उपयोग, डिजिटल शिक्षा के विस्तार तथा तकनीकी शिक्षा के भविष्य जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षकों के समक्ष मौजूद चुनौतियों और बदलते तकनीकी परिवेश में उनकी भूमिका पर भी विचार-विमर्श किया।

सभी आमंत्रित गणमान्य व्यक्तियों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समय की आवश्यकता बताया। उन्होंने कहा कि AI और आधुनिक तकनीकों के बढ़ते प्रभाव के दौर में कंप्यूटर साइंस शिक्षकों की जिम्मेदारी और अधिक बढ़ गई है। ऐसे सम्मेलन शिक्षकों को नवीन तकनीकों से अवगत कराने के साथ-साथ उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।





इस अवसर पर संगठन के कोषाध्यक्ष राकेश प्रधान, जिला समन्वयक विवेक निगम, श्याम जी, किशोर कुणाल सहित अन्य पदाधिकारी एवं शिक्षक प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है कि 28 जून को आयोजित होने वाले इस महा सम्मेलन में शिक्षा में AI के उपयोग, तकनीकी नवाचार, शिक्षक सशक्तिकरण, विषयगत चुनौतियों और तकनीकी शिक्षा के विस्तार जैसे मुद्दों पर व्यापक विचार-विमर्श किया जाएगा। संगठन का उद्देश्य कंप्यूटर साइंस शिक्षकों को संगठित करते हुए राज्य में तकनीकी शिक्षा को नई दिशा प्रदान करना है। “AI-सक्षम शिक्षक, तकनीक-सक्षम शिक्षा और भविष्य के लिए तैयार विद्यार्थी” के संकल्प के साथ संगठन इस सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने की दिशा में कार्य कर रहा है।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu