Ad Code

अभाविप में नई जिम्मेदारियों की घोषणा, अविनाश पाण्डेय बने विभाग संयोजक व अभिनन्दन मिश्रा जिला संयोजक


बक्सर । अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) दक्षिण बिहार प्रांत का चार दिवसीय प्रदेश अभ्यास वर्ग 15 से 18 जून तक नौगछिया में संपन्न हुआ। अभ्यास वर्ग के दौरान संगठन की आगामी कार्ययोजना के साथ विभिन्न दायित्वों की घोषणा की गई। इस अवसर पर डॉ. भरत चौबे को भोजपुर विभाग प्रमुख, अविनाश पाण्डेय को भोजपुर विभाग संयोजक, अभिनन्दन मिश्रा को बक्सर जिला संयोजक तथा गोल्डी कुमारी को बक्सर जिला छात्रा प्रमुख का दायित्व सौंपा गया।

नवनियुक्त विभाग संयोजक अविनाश पाण्डेय ने संगठन द्वारा दिए गए दायित्व के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी परिषद की राष्ट्रवादी विचारधारा को अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं तक पहुंचाने तथा संगठन विस्तार के कार्यों को गति देने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही छात्र हित, सामाजिक दायित्वों और शैक्षणिक विकास को प्राथमिकता दी जाएगी।



वहीं बक्सर के नवनियुक्त जिला संयोजक अभिनन्दन मिश्रा ने कहा कि परिषद ने जिस विश्वास के साथ उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास रहेगा। उन्होंने कहा कि जिले के सभी महाविद्यालयों एवं छात्रावासों तक संगठन को मजबूत बनाने, छात्र-छात्राओं की समस्याओं के समाधान तथा बेहतर शैक्षणिक वातावरण के निर्माण के लिए निरंतर कार्य किया जाएगा।

अभाविप बक्सर के नगर मंत्री अभिषेक गुप्ता ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि यह बक्सर जिले के लिए गर्व का विषय है। उनके नेतृत्व में संगठन नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा तथा छात्र हितों से जुड़े मुद्दों पर और अधिक प्रभावी ढंग से कार्य करेगा।





प्रियांशु शुभम ने कहा कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी लंबे समय से संगठन के विभिन्न दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करते आए हैं। उनके अनुभव, कार्यकुशलता और नेतृत्व क्षमता का लाभ संगठन को निश्चित रूप से मिलेगा। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए सफल कार्यकाल की कामना की।

इस अवसर पर खेलो भारत प्रांत सह संयोजक मनीष सिंह, अनीश तिवारी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विराज सिंह, सदानंद पांडेय, एमवी कॉलेज अध्यक्ष दुर्गेश पाण्डेय, कॉलेज मंत्री शुभांकित, पीसी कॉलेज अध्यक्ष नंदन कुमार, विवेक पाण्डेय, दिव्यांशु, राहुल कुमार, आदित्य गुप्ता, प्रकाश पाठक, संजीत यादव सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।







................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu