बक्सर । जिला परिषद सदस्यों द्वारा उप विकास आयुक्त (डीडीसी) के खिलाफ चलाया जा रहा विरोध प्रदर्शन लगातार चौथे दिन भी जारी रहा। जिला परिषद कार्यालय परिसर के समक्ष सदस्यों ने आंखों पर काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया और अफसरशाही तथा कथित विकास विरोधी नीतियों के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त किया।
प्रदर्शन में शामिल जिला परिषद सदस्यों का आरोप था कि विकास कार्यों में अनावश्यक बाधाएं उत्पन्न की जा रही हैं, जिससे जनहित की योजनाएं प्रभावित हो रही हैं। सदस्यों ने कहा कि जिला परिषद की उपेक्षा और जनप्रतिनिधियों की अनदेखी लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए उचित नहीं है।
प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि जिला परिषद से जुड़े विकास कार्यों को गति दी जाए तथा जनप्रतिनिधियों के अधिकारों और सुझावों का सम्मान किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द विचार नहीं किया गया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।
विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से नावानगर जिला पार्षद डॉ. राजीव कुमार, पूजा कुमारी, ममता कुमारी, बेबी देवी, सुग्रीव कुँवर, सहाना खातून, केदार सिंह, अरमान मलिक, मनोज कुशवाहा, धर्मेंद्र ठाकुर, मुर्तुजा अंसारी, संजय कुमार सिंह, नागेंद्र यादव, दिनेश सिंह, बसंत यादव सहित अन्य जिला परिषद सदस्य शामिल रहे।
प्रदर्शन के दौरान सदस्यों ने प्रशासन से सकारात्मक पहल करते हुए समस्याओं के समाधान की मांग की, ताकि जिले में विकास कार्यों को सुचारू रूप से आगे बढ़ाया जा सके।
................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे,
आपकी खबर को सही जगह तक...


















0 Comments