Ad Code

गुरुग्राम में भरत तिवारी को श्रद्धांजलि, पूर्वांचल समाज ने एनकाउंटर की न्यायिक जांच की उठाई मांग


गुरुग्राम । बिहार के भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव निवासी भरत भूषण तिवारी की मृत्यु को लेकर देशभर में जारी चर्चाओं और विरोध के बीच बुधवार की शाम गुरुग्राम के सेक्टर-10 स्थित सामुदायिक भवन में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दर्जनों स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधियों और सैकड़ों लोगों ने भाग लेकर भरत तिवारी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।




सभा को संबोधित करते हुए मास्क मैन ऑफ बिहार राजेश सिंह पटेल ने बीते 17 जून को बिहार पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में भरत तिवारी की मौत पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि भरत तिवारी सामाजिक मुद्दों और आम लोगों की समस्याओं को लेकर आवाज उठाते थे तथा स्थानीय प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के समक्ष लगातार लोगों की समस्याएं रखते रहे। वक्ताओं ने घटना की निष्पक्ष एवं न्यायिक जांच कराने की मांग की।

पूर्वांचल समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि भरत तिवारी की मौत के मामले में कई सवाल उठ रहे हैं, जिनका जवाब सामने आना चाहिए। संगठन की ओर से आगामी सोमवार को महामहिम राष्ट्रपति के नाम गुरुग्राम के उपायुक्त (डीसी) के माध्यम से ज्ञापन सौंपने की घोषणा की गई।

श्रद्धांजलि सभा के दौरान उत्तर प्रदेश के लखनऊ में हाल ही में अग्निकांड में जान गंवाने वाले 15 छात्र-छात्राओं की स्मृति में भी दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।





कार्यक्रम में छोटेलाल प्रधान, देवानंद यादव, राहुल पांडेय, अजय राय, रणधीर राय, जेपी मिश्रा, धर्मेंद्र मिश्रा, प्रदीप, राघवेंद्र सिंह, राजेश पटेल, आलोक उपाध्याय, बाबू तिवारी, मुन्ना तिवारी, अनिल गुप्ता, उपेंद्र राय, अखिलेश सिंह, अजय सिंह, गौतम सिंह, रूपेश सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

गौरतलब है कि भरत भूषण तिवारी की मौत के मामले को लेकर विभिन्न सामाजिक संगठनों और लोगों द्वारा लगातार अपनी प्रतिक्रिया दी जा रही है तथा निष्पक्ष जांच की मांग उठाई जा रही है।







................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu