Ad Code

इटाढ़ी ओवरब्रिज प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच की मांग, कांग्रेस नेता कामेश्वर पांडे ने उठाए निर्माण गुणवत्ता पर सवाल


बक्सर । बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव कामेश्वर पांडे एवं इंजीनियर रामप्रसाद द्विवेदी ने इटाढ़ी रेलवे ओवरब्रिज में उद्घाटन से पूर्व आई दरार और क्षति के मामले को गंभीर बताते हुए इसकी उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इस परियोजना में निर्माण एजेंसी, संबंधित इंजीनियरों तथा प्रशासनिक अधिकारियों की भूमिका की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।





संयुक्त बयान जारी करते हुए दोनों नेताओं ने आरोप लगाया कि पुल निर्माण कार्य में निर्धारित मानकों का पालन नहीं किया गया और निर्माण की नियमित निगरानी भी प्रभावी ढंग से नहीं हुई। उन्होंने कहा कि यदि समय-समय पर गुणवत्ता की जांच की गई होती तो इस तरह की स्थिति उत्पन्न नहीं होती।

कामेश्वर पांडे ने कहा कि करोड़ों रुपये की लागत से निर्मित पुल में उद्घाटन से पहले ही तकनीकी खामियां सामने आना बेहद चिंताजनक है। उन्होंने मांग की कि निर्माण कार्य से जुड़े सभी जिम्मेदार अधिकारियों, इंजीनियरों और ठेकेदारों की जवाबदेही तय की जाए तथा उनके खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाए।

उन्होंने संबंधित विभाग के मंत्री से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए पद से इस्तीफा देने की भी मांग की। साथ ही कहा कि यह मामला बेहद गंभीर है और इसकी निष्पक्ष जांच आवश्यक है ताकि सच्चाई सामने आ सके।






कामेश्वर पांडे एवं इंजीनियर रामप्रसाद द्विवेदी ने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्च न्यायालय को स्वतः संज्ञान लेकर इसकी जांच कराने पर विचार करना चाहिए, ताकि सार्वजनिक धन के उपयोग और निर्माण कार्य की गुणवत्ता से जुड़े सभी पहलुओं की पारदर्शी जांच हो सके।

उन्होंने कहा कि जनता के टैक्स के पैसे से बनने वाली विकास योजनाओं में किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जानी चाहिए और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए।








................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu