Ad Code

कमल सेवा केंद्र में विधायक आनंद मिश्र की जनसुनवाई, भूमि विवाद से लेकर प्रशासनिक मामलों तक सुनीं समस्याएं


बक्सर । जासो रोड स्थित कमल सेवा केंद्र सह विधायक कार्यालय में रविवार को विधायक आनंद मिश्र द्वारा व्यापक जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में नागरिकों ने उपस्थित होकर अपनी समस्याएं, शिकायतें एवं सुझाव विधायक के समक्ष रखे।

जनसुनवाई के दौरान अतिक्रमण, भूमि विवाद, पुलिस एवं प्रशासनिक मामलों, शिक्षा, सामाजिक तथा व्यक्तिगत समस्याओं से जुड़े कई मुद्दे प्रमुखता से सामने आए। विधायक आनंद मिश्र ने सभी मामलों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए तथा कई मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने की पहल की।




विधायक कार्यालय के हेल्पडेस्क द्वारा प्राप्त सभी आवेदनों का पंजीकरण किया गया और उनके नियमित अनुश्रवण (फॉलो-अप) की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई, ताकि समस्याओं का समयबद्ध समाधान हो सके।

इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता सी.डी. शर्मा एवं भाजपा बिहार के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह भी कमल सेवा केंद्र पहुंचे। उन्होंने विधायक कार्यालय की कार्यप्रणाली, जनसुनवाई व्यवस्था और नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए विकसित हेल्पडेस्क प्रणाली का अवलोकन किया।

वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि जनप्रतिनिधि का कार्यालय केवल प्रशासनिक कार्यों तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि यह जनआकांक्षाओं, जनविश्वास और जनसहभागिता का सशक्त केंद्र बनना चाहिए। उन्होंने विधायक कार्यालय द्वारा संचालित जनसेवा की व्यवस्था की सराहना करते हुए इसे जनता और प्रशासन के बीच प्रभावी सेतु बताया।





कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री लक्ष्मण शर्मा, जिला उपाध्यक्ष धनंजय राय, निर्भय राय एवं पुनीत सिंह, भाजयुमो जिला अध्यक्ष अभिनाश पांडेय, जिला उपाध्यक्ष रूपेश दुबे, सतेंद्र पांडेय, मिठाई सिंह, विनय उपाध्याय, आशानंद सिंह, अक्षय ओझा सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

इस मौके पर विधायक आनंद मिश्र ने कहा कि भगवान राम की कर्मभूमि, महर्षि विश्वामित्र की तपोभूमि और ऐतिहासिक बक्सर की गौरवशाली परंपरा जनसेवा, लोककल्याण एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की प्रेरणा देती है। उन्होंने कहा कि विधायक कार्यालय प्रत्येक नागरिक की समस्या के समाधान और जनहित के कार्यों के प्रति निरंतर प्रतिबद्ध है।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जनसहयोग, जनसंवाद और जनसेवा के माध्यम से विकसित एवं समृद्ध बक्सर के संकल्प को साकार करने की दिशा में ऐसे प्रयास आगे भी जारी रहेंगे।







................. ................. ............... ..............
Send us news at: buxaronlinenews@gmail.com
ख़बरें भेजें और हम पहुंचाएंगे, 
आपकी खबर को सही जगह तक...




Post a Comment

0 Comments

Close Menu